टाइगर 3- सलमान खान इस दिन से फिर शुरु करेंगे शूटिंग, इमरान हाशमी से होगी भिड़ंत!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं लेकिन कुछ समय पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थीँ। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी चर्चा में है और टाइगर 3 से शूटिंग होने का अपडेट सामने आ चुका है। पता चला है कि सुपरस्टार सलमान खान 23 जुलाई से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु करने वाले है।
खबर ये भी है कि इस शेड्यूल में सलमान खान और इमरान हाशमी के सिक्वेंस शूट किए जाएंगे। कुछ समय पहले भी खबर आई थी कि.. सलमान खान इस साल जून और जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग के लिए रशिया जाएंगे और वहीं पर इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट किया जाना है।

इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं और उनका मानना है कि कोरोना काल के बाद सलमान खान लगातार कई धमाके करने के लिए एकदम तैयार हो रहे हैं।

टाइगर 3
मेकर्स ने पहले ही ये बता दिया कि सलमान खान की टाइगर 3 काफी बड़े पैमाने पर बन रही है और इसका कारण पिछली फिल्में हैं।

मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं
इस बार फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जबकि इसके पहले कबीर खान और अली अब्बास जफर दोनों फिल्मों के निर्देशक रहे थे।

इस अभिनेता की एंट्री
टाइगर 3 को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि एक था टाइगर के कलाकार रणवीर शौरी का इस फिल्म में आगमन हुआ है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा किक 2, कभी ईद कभी ईद दिवाली, अंतिम और पठान को लेकर बिजी हैं।

बड़ा धमाका
सलमान खान ने ईद पर अपनी फिल्म राधे रिलीज की थी और इस फिल्म ने सामने आकर काफी बड़ा धमाका किया था।

नया कीर्तिमान
ओटीटी पर पहले दिन देखी जाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बनकर राधे ने एक नया कीर्तिमान बना डाला था और भाई के फैंस काफी खुश हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications