सलमान खान करेंगे करियर का सबसे बड़ा धमाका? 300 करोड़ में बनने जा रही है दमदार जंगल एडवेंचर!
सुपरस्टार सलमान खान की बात करें तो ईद के मौके पर उनकी फिल्म राधे रिलीज हुई थी और फैंस ने उनको काफी ज्यादा प्यार दिया था। आने वाले समय में वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं और इसके लिए तैयारियां भी शुरु की जा चुकी हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ ही है वो सलमान खान के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। पहली बार सलमान खान कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो कि आज से पहले नहीं किया था।
खबर है कि सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस में एक ऐसी फिल्म बनाने वाले हैं जो कि भारी भरकम बजट के साथ नजर आने वाली है। सलमान खान खुद इस फिल्म के लीड एक्टर होंगे और ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान के लिए ये एक अलग तरह की फिल्म साबित होने वाली है। इसके अलावा फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है। ट्रे़ड एनालिस्ट सुमित कडेल ने एक ट्वीट करते हुए इस बात का दावा किया है। उन्होने लिखा है कि..

सुमित कडेल ने लिखा
सलमान खान अपने करियर की सबसे मंहगी फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जिसमें वो अभिनय भी करेंगे। इसका बजट करीब 300 करोड़ होने वाला है। ये एक जंगल एडवेंचर होगा जिसमें आदमी बनाम प्रकृति दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पहले ही पूरा हो चुका है। याद रखिए आप ये पहली बार यहां पढ़ रहे हैं।

बड़ा तोहफा तैयार करवा के दिया है
सुमित कडेल ने एक्सक्लूसिवली यहां पर दावा किया है और सलमान खान के फैंस के लिए बड़ा तोहफा तैयार करवा के दिया है। अब इंतजार है कि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होता? फैंस निश्चित ही काफी खुश होंगे और फिल्म के लिए इंतजार करेंगे।

कॉमेडी फिल्म
सलमान खान लगातार कई धमाकेदार फिल्म कर रहे हैं और इस समय अनीस बज्मी की एक कॉमेडी फिल्म से भी उनका नाम जुड़ रहा है। काफी जल्दी वो एक बड़ा धमाका करते नजर आने वाले हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस समय टाइगर 3 को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म में कैटरीना कैफ एक बार फिर से काफी बड़ा धमाका करती नजर आने वाली हैं।

इमरान हाशमी
इस फिल्म में सलमान खान के साथ इमरान हाशमी भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि इमरान निगेटिव रोल निभा रहे हैं और ये एक बड़ी एक्शन फिल्म होगी।

राजश्री प्रोडक्शन से भी बातचीत
सलमान खान इसके अलावा किक 2 और भाईजान जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि उनकी एक फिल्म को लेकर राजश्री प्रोडक्शन से भी बातचीत जारी है। इसका भी ऐलान होन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications