..................... टाइगर 3- सलमान खान इस दिन भरेंगे उड़ान! Salman Khan all set to fly abroad on this date for Tiger 3 shooting with Emraan Hashmi! - Hindi Filmibeat

Tiger 3- सलमान खान इस दिन भरेंगे उड़ान, अब पूरे होंगे इमरान हाशमी के साथ सभी एक्शन सीन्स!

इमरान हाशमी के साथ इस बार सलमान खान दो दो हाथ करते नजर आने वाले हैं और हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 के बारे में। आए दिन इस फिल्म की शूटिंग को लेकर किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार सलमान खान 23 जुलाई से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु करने वाले है। अब पता चला है कि सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग के लिए किस दिन विदेश उड़ान भरने वाले हैं।

खबरों की मानें तो सलमान खान 12 जुलाई को शूटिंग के लिए देश से बाहर चले जाएंगे और एक लंबे शेड्यूल को पूरी करने के बाद ही लौटेंगे। इसका मतलब है कि सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग के लिए बाहर जा चुके हैं।

tiger 3, salman khan, emraan hashmi, टाइगर 3, सलमान खान, इमरान हाशमी

खबर है कि यहां पर सारे एक्शन सीन्स शूट किए जाने हैं जो कि अभिनेता इमरान हाशमी के साथ होंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं जो कि टाइगर के सामने कई मुश्किलें पैदा करता नजर आएगा।

फैंस काफी खुश हैं

फैंस काफी खुश हैं

इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं और उनका मानना है कि कोरोना काल के बाद सलमान खान लगातार कई धमाके करने के लिए एकदम तैयार हो रहे हैं। टाइगर का किरदार काफी पसंद किया जाता है और रिलीज दोनों फिल्में इस बात का सुबूत हैं।

दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर

दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइज की दोनों फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुईं हैं, ऐसे में इस फिल्म को लेकर मेकर्स के सामने काफी बड़ा चैलेंज हैं। सलमान खान के किरदार को काफी बड़ा करने की दिशा में काम हो रहा है।

इमरान हाशमी की एंट्री

इमरान हाशमी की एंट्री

इस फिल्म में इमरान हाशमी की एंट्री इसको काफी बड़ा बनाने वाली है और वो शानदार अभिनेता हैं इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

कैसा होगा एंट्री सॉन्ग

कैसा होगा एंट्री सॉन्ग

हर टाइगर फिल्म में सलमान खान एक गाना काफी शानदार होता है। टाइगर जिंदा है का स्वैग से स्वागत भला किसे नहीं याद है। संगीत पर भी फैंस की नजर रहेगी।

दमदार एक्शन

दमदार एक्शन

ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म में काफी दमदार एक्शन सीन्स फिल्माए जाने हैं। इससे पहले शायद ही ऐसा एक्शन बॉलीवुड फिल्मों में नजर आया हो।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

सलमान खान टाइगर 3 के अलावा किक 2, अंतिम, कभी ईद कभी दिवाली जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वो फिल्म पठान में टाइगर बनकर एंट्री मारेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X