सलमान खान की टाईगर 3 पर काम शुरू, क्रिसमस 2021 का धमाका, जानिए डीटेल्स
हाल ही में फैन्स ने सलमान खान से टाईगर 3 की ज़ोरदार डिमांड रखी थी और अब सलमान ने फैन्स की डिमांड पूरी कर ली है। खबर है कि आदित्य चोपड़ा टाईगर 3 की स्क्रिप्ट लॉक कर चुकी हैं और फिल्म 2021 क्रिसमस में रिलीज़ होगी।
इतना ही नहीं फरवरी 2021 से फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। हालांकि इस बार टाईगर और ज़ोया को डायरेक्ट कबीर खान करेंगे या फिर रेमो डीसूज़ा, फिलहाल इस पर बातचीत चल रही है।

सलमान खान फिलहाल साजिद नाडियाडवाला की कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग शुरू करेंगे जो ईद 2021 पर रिलीज़ होनी है। इसके बाद आयुष शर्मा स्टारर अभिराज मीनवाला की फिल्म के लिए अपने सपोर्टिंग रोल की शूटिंग करेंगे।
इसके बाद सलमान खान, टाईगर 3 पर काम शुरू कर देंगे। इस बार टाईगर और ज़ोया का मिशन क्या और कहां होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन ये माना जा रहा है कि फिल्म में एक्शन पहले से भी बड़ा होगा।


Click it and Unblock the Notifications