Just IN: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'इंशाल्लाह'- सलमान खान और आलिया भट्ट फाइनल
Recommended Video

लंबे समय से चली आ रही अफवाह को अब सलमान खान ने शांत कर दिया है। जी हां, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'इंशाल्लाह' में सलमान खान फाइनल हैं। वहीं, बतौर एक्ट्रेस फिल्म में दिखेंगी आलिया भट्ट। संजय लीला भंसाली के साथ सलमान लगभग 20 सालों के बाद काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म की जानकारी दी है। कोई शक नहीं कि फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर बेताबी काफी बढ़ चुकी है।
सलमान खान ने लिखा- 'पूरे 20 सालों के बाद मैं और संजय लीला भंसाली उनकी अगली फिल्म ईंशाल्लाह में साथ काम करने वाले हैं। मुझे बेहद खुशी है। आलिया के साथ इस फिल्म में काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। इंशाअल्लाह हम इस सफर में सफल हो।'

वहीं, आलिया भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- जब मैं 9 साल की थी, तब मैंने संजय लीला भंसाली की ऑफिस में पहला कदम रखा था और चाहा था कि उनकी फिल्म में मैं काम करूं। मेरा इंतजार काफी लंबा रहा। संजय सर और सलमान एक साथ किसी जादू से कम नहीं है। इंशाअल्लाह में इनके साथ काम करने के लिए काफी बेताब हूं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications