भारत: पंजाब के बाद दिल्ली पहुंचे अली अब्बास जफर, सलमान की फिल्म के लिए शूटिंग लोकेशन की तलाश
अली अब्बास जफर इन दिनो सलमान खान स्टारर फिल्म भारत के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और फिल्म की शूटिंग के लिए अच्छी अच्छी लोकेशन तलाश कर रहे है। हाल ही में अली और उनका पूरी स्काउट टीम दिल्ली पहुंची है जहां पर उन्होने फिल्म भारत की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगहों का चुनाव किया है। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वो दिल्ली में फिल्म की लोकेशन ढूंढ रहे है।
बता दे कि अली अब्बास जफर और सलमान खान जब भी साथ में आते है कोई बड़ा धमाका ही होता है। इसके पहले दोनो सुल्तान और फिर टाइगर जिंदा है मे नजर आए थे और फिल्मों ने क्या धमाल मचाया था वो सभी जानते है।

इसके अलावा सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में भी की जाएगी। आजादी के समय पर बन रही इस फिल्म में भारत पाक बटवारा दिखाया जाना है।
अली अब्बास जफर कि इस फिल्म का पार्टीशन वाला भाग पंजाब के करीब 45 गावों मे फिल्माया जाएगा और इसकी शूटिंग करीब 15 दिन चलने वाली है।
पंजाब के इन गावों की बात करें तो इनमें किला रायपुर, गुज्जरवाल, बिल्गा और घुघराना जैसे गांव शामिल किए गए है।बता दें कि सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म मे प्रियंका चोपड़ा लीडिंग लेडी के तौर पर नजर आने वाली है। अली अब्बास जफर की माने तो फिल्म में सलमान खान को एक जवान आदमी से लेकर 60 साल के बूढ़े तक का किरदार निभाते दिखाया जाएगा और सलमान खान इस फिल्म में करीब 5 तरह के रोल करेंगें और 5 लुक्स बदलेंगें।
ऐसे में सलमान खान के फैंस इस बात जानकर बेहद उत्सुक है कि सलमान खान अगल फिल्म मे क्या कारनामा करने जा रहे है। फिलहाल सलमान खान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है।
बता दे कि रेस 3 फिल्म इस साल ईद पर रिलीज की जाएगी जिसकी तैयारी काफी जोरो पर चल रही है। भारत की बात करें तो फिल्म को सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्रि प्रोड्यूस कर रहे है।
सलमान कई प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रहे है जिनमें अरबाज खान की दबंग 3 भी शामिल है। इसके अलावा सलमान टीवी में फेमस शो 10 का दम भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications