अक्षय के भगवान बनेंगे सलमान खान
'अक्षय कुमार' की होम प्रोडक्शन की फिल्म 'ओ माई गॉड' में भगवान कृष्ण के किरदार के लिए सलमान खान ने अपनी सहमती लगभग जता दी है। इस रोल को पहले खुद अक्षय करने वाले थे।
अक्षय के पास काम की अधिकता होने के चलते फिर उन्होंने शाहरुख खान या सलमान खान में से किसी को लेना चाहा। लेकिन शाहरूख तो लंदन में हैं तो अब अक्षय की इस फिल्म में सलमान बनेंगे भगवान।
अक्षय पहले इस बात को लेकर काफी सोच रहे थे कि शाहरुख या सलमान में से किसे इस किरदार के लिए लिया जाए। सलमान अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म दबंग 2 की शूटिंग करने के बाद ही इस फिल्म से जुड़ेंगे।
वैसे अक्षय ने दोनों कलाकारों से बारीबारी संपर्क किया। लेकिन सलमान ने अश्विनी यार्डी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में काम करने के लिए हरी झंडी दे दी। अश्विनी यार्डी सलमान की छवि और स्टाइल के हिसाब कुछ और कहानी जोड़ने की कोशिश करेंगी।
सलमान इससे पहले भी फिल्म गाड तुसी ग्रेट हो में 10 दिन के लिए भगवान बने थे। ओह माई गॉड गुजराती नाटक कांजी विरुद्ध कांजी से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक नास्तिक की भूमिका में हैं जिसकी एंटिक शॉप यानी पुरानी चीजों की दुकान है और एक भूकंप में वह अपना सब कुछ खो देता है। और इस नुकसान की भरपाई के लिए वह भगवान कृष्ण पर मुकदमा दायर कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications