लक्षद्वीप में पीएम मोदी ने किया कुछ ऐसा कि मचा बवाल, सपोर्ट में आए सलमान खान से लेकर अक्षय-कंगना

Bollywood Celebs Supports PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षदीप का दौरा किया और समुद्र तट से ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं और फैंस से लक्षदीप की सैर करने का आग्रह किया। पीएम मोदी के इस पहल के बाद सर्च इंजन साइट पर यह केंद्र शासित प्रदेश ट्रेंड करने लगा। पीएम मोदी का भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देना मालदीव के कुछ सत्ताधारी नेताओं को रास नहीं आया।
मालदीव सरकार के कई नेताओं ने न केवल पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक बनाया, बल्कि भारतीयों पर हेटफुल और नस्लीय कमेंट्स भी किए। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में, मालदीव और भारत विवाद पर अक्षय कुमार और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है।
मालदीव द्वारा भारतीयों पर नस्लीय कमेंट्स करने को लेकर अक्षय कुमार आगबबूला हो गए। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर एक्टर ने एक पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है। अक्षय ने कहा, "मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां कीं। हैरानगी इस बात की है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं, जहां से उनके देश में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं।"
मालदीव द्वारा भारतीयों पर नस्लीय कमेंट्स करने को लेकर अक्षय कुमार आगबबूला हो गए। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर एक्टर ने एक पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है। अक्षय ने कहा, "मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां कीं। हैरानगी इस बात की है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं, जहां से उनके देश में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं।"
सलमान खान ने मालदीव को ताना मारते हुए भारत के टूरिज्म को सपोर्ट किया है। एक्टर ने लिखा, "लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हमारे भारत में हैं।"
It is so cool to see our Hon PM Narendrabhai Modi at the beautiful clean n stunning beaches of Lakshadweep, and the best part is that yeh hamare India mein hain.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 7, 2024
'पठान' एक्टर जॉन अब्राहम ने सुंदर भारतीय समुद्र तटों की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, "अद्भुत भारतीय हॉस्पिटैलिटी, "अतिथि देवो भव" के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ। लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।"
With the amazing Indian hospitality, the idea of “Atithi Devo Bhava” and a vast marine life to explore. Lakshwadeep is the place to go.#exploreindianislands pic.twitter.com/CA1d9r0QZ5
— John Abraham (@TheJohnAbraham) January 7, 2024
कंगना रनोट ने भी मालदीव के नेता के विवादित बयान पर कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "स्मेल?? परमानेंट स्मेल?? क्या!!! एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भय से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, मालदीव का यह प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति उन्हें बदबूदार और नीच कहना नस्लवादी और अज्ञानी है।"
कंगना ने आगे लिखा, "मिस्टर जाहिद, लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60 हजार लोगों की है, जिसका मतलब है कि यह लगभग अछूता, अज्ञात और अप्रयुक्त प्राकृतिक द्वीप है। ज्यादातर लोगों के लिए टूरिज्म केवल गंदी लग्जरी नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज, स्रोत के साथ तालमेल और इन सबसे ऊपर, सुंदर समुद्री तट का अनुभव और आनंद लेना है। इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications