Aww..बिपाशा ने सलमान खान को 'टाइपकास्ट' कह डाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल अपनी आगामी फिल्म 'अलोन' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसी दौरान बिपाशा बसु से यह पूछा गया कि आजकल आप हॉरर फिल्में ज़्यादा कर रही हैं, इसलिए आपको टाइपकास्ट होने का डर नहीं लगता? तो बिपाशा ने कहा कि सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी टाइपकास्ट में बंधे हुए हैं।

bipasha basu

बिपाशा ने कहा कि सुपरस्टार सलमान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स भी आजकल एक ही तरह का किरदार और एक ही तरह की फिल्में करते हैं। क्योंकि यही रोल इन्हें पहचान देते हैं। और यही फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं और हिट होती हैं, इसलिए इन बड़े सितारों को भी एक जैसी फिल्मों से परहेज नहीं है।

बिपाशा ने कहा कि, सलमान खान कई सालों से मसाला फिल्मों का दामन थामे हुए हैं और जब भी 'फिर मिलेंगे' या 'मैं और मिसेज़ खन्ना' जैसी सीरियस और संजीदा फिल्में करते हैं, नाकाम हो जाते हैं। अक्षय कुमार का भी वही हाल है।

इतना ही नहीं, बल्कि बिपाशा ने हिट फिल्मों के फॉरम्यूले पर भी अपनी बात रखी। बिपाशा ने कहा कि जो फिल्म सफल होती है, उसके फॉर्मूलों को दोहराया जाता है। यही वजह है कि अलग-अलग या विभिन्न प्रकार की फिल्में हमारी इंडस्ट्री में कम बनती हैं। करीब-करीब एक जैसे फॉर्मूले होते हैं, जिनके पीछे सब लगे रहते हैं, और इसमें कुछ बुरा भी नहीं है, क्योंकि हम सबका काम है मनोरंजन करना।

वहीं, जब बिपाशा से हॉरर फिल्मों के चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन दिनों मैं हॉरर फिल्में ज़्यादा कर रही हूं, क्योंकि दर्शकों को वे पसंद आ रही हैं। इसीलिए मेरे पास इस तरह ढेर सारे ऑफर्स आ रहे हैं। अब मुझे टाइपकास्ट होने का डर नहीं लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X