..................... Salman Khan- Ajay Devgn's starrer films auction due to bank loan by producer - Hindi Filmibeat

अजय देवगन, सुनील शेट्टी के फिल्मों की नीलामी- प्रोड्यूसर ने नहीं चुकाया बैंक को पैसा!

निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी द्वारा बैंक के पैसे ना चुकाने की वजह से उनकी तीन फिल्मों को नीलाम किया जा रहा है। इस बारे में बैंक ने नोटिस भी जारी कर दिया है। दीपक शिवदसानी की तीन फिल्मों के निगेटिव और शूट की गई सामग्री को नीलाम किया जा रहा है। इन तीन फिल्मों में सलमान खान, अजय देवगन की फिल्में भी शामिल हैं।

एक दैनिक अखबार में दिये रिपोर्ट की मानें तो.. यस बैंक की तरफ से जारी नोटिस जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी और उनके मित्रों ने फिल्म भाई (1997- सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे और पूजा बत्रा), ये रास्ते हैं प्यार के (2001- अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा) और जूली 2 (2017- लक्ष्मी, रवि किशन और रति अग्निहोत्री) के लिए बैंक से क्रेडिट पर पैसा लिया था।

Ajay Devgn

लेकिन निर्माता ने लोन का पैसा बैंक को वापस नहीं किया है। जिस वजह से इन फिल्मों के सारे अधिकार खुले बाजार में नीलाम किए जा रहे हैं। यह दूसरे निर्माताओं के लिए सबक भी साबित होगा।

जूली 2 में बतौर निर्माता सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का नाम भी शामिल हैं और बैंक की नोटिस में उनका नाम भी डिफॉल्टर्स की सूची में शामिल है। देखना दिलचस्प होगा कि अब ये निर्माता बैंक के नोटिस पर क्या कदम उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X