..................... Salman Khan Aishwarya Rai unseen fan edit viral video Salman Khan Aishwarya Rai romantic video - Hindi Filmibeat

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, बार-बार वीडियो प्ले कर रहे हैं लोग

salman aishwarya video

Salman Aishwarya Fan Edit Viral Video: सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशन से सभी वाकिफ हैं। ब्रेक अप के बाद फिल्में तो दूर ये दोनों पर्सनल लाइफ में कभी साथ दिखाई नहीं दिए हैं। फिलहला ऐश्वर्या और सलमान दोनों ही मूव ऑन करते हुए अपनी अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ये वीडियो इतना प्यारा है कि इस जोड़ी के फैंस इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले आप कुछ समझे आपको बता दें कि ये सलमान ऐश्वर्या की किसी मुलाकात का वीडियो नहीं है बल्कि फैन एडिट वीडियो है।

सलमान खान और ऐश्वर्या की जोड़ी को हर कोई साथ में देखना चाहते है लेकिन हकीकत भी सभी जानते हैं ऐसे में इस जोड़ी के फैंस आए दिन ऐसे वीडियो बनाते रहते हैं और अपने दिलों को राहत देते रहते हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। दोनों के अलग अलग मूमेंट्स को एक साथ जोड़कर इस वीडियो को क्रिएट किया गया है।

खबरों के मुताबिक, सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर हंगामा किया। दोनों के बीच लड़ाई की खबरें भी सामने आई थीं। इन अफवाहों पर मुहर तब लगी, जब ऐश्वर्या 2002 में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में हाथ में फ्रैक्चर के साथ पहुंचीं। कुछ साल बाद एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश ने अपने और सलमान खान के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की थी और जब वह सलमान का फोन नहीं उठाती थीं तो सलमान उनसे झगड़ा करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X