..................... Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan spotted together after many years in single frame awe netizens - Hindi Filmibeat

सालों बाद एक ही फ्रेम में कैप्चर हुए सलमान-ऐश्वर्या, बेटी आराध्या भी दिखीं साथ.. सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan

Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan: NMACC इवेंट से बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स और इनसाइड तस्वीरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इन सबके बीच सलमान खान और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल, ब्रेक अप के बाद ये जोड़ी कभी साथ में दिखाई नहीं दी लेकिन अब सालों बाद सलमान ऐश्वर्या को एक ही फ्रेम में स्पॉट किया गया तो इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। हालांकि आपको बता दें कि ये जोड़ी भले ही साथ में स्पॉट नहीं हुई लेकिन इनके फैंस ने इन्हें ढूंढ ही निकाला है।

NMACC इवेंट से सबसे बड़ी फोटो बाहर आई है। इस पिक्चर में जेंडया, टॉम हॉलेंड के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, नीता अंबानी और ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई दे रही हैं। कई सालों बाद ऐसी कोई फोटो आई है, जिसमें सलमान और ऐश्वर्या साथ दिखाई दिए हों।

इस फोटो के साइड एंगल में ऐश्वर्या राय अपनी बिटिया अराध्या के साथ खड़ी दिख रही हैं। हालांकि इस फोटो में ऐश्वर्या की शक्ल नहीं दिख रही है। मगर अराध्या को देखकर लोगों ने अंदाज़ा लगा लिया कि वो ऐश्वर्या ही हैं। इसके साथ ही तमाम फैन पेज इस इवेंट से सलमान खान और ऐश्वर्या की फोटोशॉप तस्वीरें भी क्रिएट कर रहे हैं। यहां देखिए ऐसी ही फोटोशॉप तस्वीर:

बता दें कि NMACC इवेंट में हाल ही में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स, धर्मगुरू, बिजनेसमैन और पॉलिटिशयन सभी दिखाई दिए। नीता अंबानी ने डांस परफॉर्मेंस भी दी जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X