दिवाली पार्टी में पुराने शिकवे शिकायते भूल ऐश्वर्या राय ने सलमान खान को लगाया गले? वायरल तस्वीरों देख उछले लोग

Salman Khan Aishwarya Rai: बी टाउन में इन दिनों दिवाली की धूम है। आए दिन सेलेब्स के यहां एक से बढ़कर एक शानदार दिवाली बैश के आयोजन हो रहे हैं जहां सितारों की महलिफ सजी दिखाई दे रही है। फिल्म मेकर रमेश तौरानी से पहले मनीषष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था जहां तमाम सेलेब्स एक छत के नीचे दिखाई दिए। इस पार्टी की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वारल हुई, इसी बीच एक तस्वीर ने बवाल काटा हुआ है।
ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि पुराने आशिक सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की है। तस्वीर देख हर किसी की आखें फटी रह जा रही है। किसी को इस तस्वीर पर यकीन नहीं हो रहा है। ऐसे में हम आपके लिए इस वायरल तस्वीर की सच्चाई लेकर आए हैं।
इससे पहले आपको बता दें कि तस्वीर में सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि पुराने गिले शिकवे शिकायते भूल अब ये जोड़ी एक बार फिर से दोस्ती कर चुकी है। तो वहीं कुछ तो इस जोड़ी को फिर से फिल्म में देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हो गए हैं।
इस तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि सलमान और ऐश्वर्या मनीष की इस पार्टी में एक-दूसरे के गले लगते दिखे। वहीं इस वायरल हो रही तस्वीर पर लोगों के रिएक्शंस आने लगे हैं। हालांकि, जो झलकियां दिख रही हैं उनमें लड़की पिंक सलवार सूट में नजर आ रही हैं और लड़की का चेहरा बालों से ढका हुआ है। दोनों मनीष के घर के गेट पर दिख रहे और बांहों में बांहे डाले नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर से एक बात साफ है कि इसमें सलमान जरूर दिख रहे हैं लेकिन साथ नजर आ रही लड़की का चेहरा क्लियर नहीं है। हालांकि कपड़े जरूर वैसे ही हैं जैसी ऐश ने उस पार्टी में पहन रखी थी।
इस तस्वीर को ट्विटर (x) पर शेयर किया गया है और सवाल किया गया है कि क्या ये सलमान और ऐश्वर्या हैं? हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को देखकर बौखला से गए हैं और तरह-तरह के कॉमेंट करते दिख रहे हैं। कुछ ने तो फौरन संजय लीला भंसोली से डिमांड रख दी कि 'हम दिल दे चुके सनम 2' लेकर आइए प्लीज़। हालांकि इस तस्वीर के सामने आते ही फैन्स जासूस वाले मोड में उतर आए और फिर इस तस्वीर की सच्चाई भी सामने आ गई।
बताया जा रहा है कि इस तस्वीर में नजर आ रही लड़की ऐश्वर्या नहीं हैं बल्कि वह सूरज पंचोली की बहन सना पंचोली हैं, जो उस पार्टी में उस दिन मौजूद थीं।
पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा ने फिल्मी सितारों के लिए प्री दिवाली पार्टी रखी थी, जहीं सलमान खान से लेकर, ऐश्वर्या राय, रेखा, गौरा खान, सुहाना, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन जैसे तमाम चेहरे नजर आए। यकीनन 'टाइगर 3' के सलमान की एंट्री के साथ ही माहौल जरा स्पेशल हो गया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि जैसे ही सलमान खान ने इस पार्टी में एंट्री मारी, ऐश्वर्या राय बच्चन वहां से बाहर निकल गईं।


Click it and Unblock the Notifications














