सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे पहुंचे सलमान और ऐश्वर्या, फिर क्या हुआ?
बॉलीवुड में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी हैं जो कि खत्म होने के बाद भी याद की जाती हैं और लोग उनका जिक्र किसी ना किसी तरह से कर ही लेते हैं। इन्ही में से एक नाम सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का है जो कि सामने आ ही जाता है। वैसे तो दोनो एक दूसरे के सामने कभी ना पड़ने की जैसे कमस खाए हुए बैठे हैं क्योंकि हाल ही में जो हुआ उससे तो यही लग रहा है। बता दें कि दोनो सुभाष घई के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे थे लेकिन एक दूसरे के सामने ना पड़ने के हर जतन कर डाले।
हुआ भी कुछ ऐसा ही कि दोनो आमने सामने नहीं आए और वहां खड़े लोगों की चाहत पर पानी फिर गया। दोनो इस पार्टी में पहुंचे तो लेकिन अलग अलग दरवाजे से और गए भी दोनो अलग अलग दरवाजे से।

सुभाष घई के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने ताल और सलमान खान ने युवराज में साथ काम किया है। तभी से इन दोनो का रिश्ता सुभाष घई के साथ कुछ ज्यादा ही खास चल रहा है।
इस समय सलमान खान फिल्म भारत को लेकर बिजी हैं और इसकी शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल आप पढिए सलमान और ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











