सलमान की बादशाहत कायम..दूसरे नंबर पर शाहरुख..कोहली से पिछड़े अक्षय
Recommended Video

सलमान खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वाकई बॉलीवुड के असल सुलतान वही है। एक बार सलमान खान फोर्ब्स टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में पहले नंबर पर आए हैं। सलमान खान की सलाना कमाई 232 करोड़ है तो वहीं सलमान खान के बाद शाहरुख खान 170 करोड़ कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है।
यह पहली दफा नहीं है जब सलमान खान इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 2017 में भी सलमान खान इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे।देखा जाए तो कमाई के मामले में सलमान खान के आसपास शाहरुख खान नहीं है। हालांकि सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

सलमान तो सलमान हैं वो वाकई ना सिर्फ कमाई के मामले में सबसे आगे हैं बल्कि स्टारडम के मामले में भी सलमान खान ही बॉलीवुड के सुलतान हैं। आगे की स्लाइड्स पर देखिए टॉप टेन लिस्ट में कौन-कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल।


Click it and Unblock the Notifications