'कार में घुसकर मारेंगे...' सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, आग बबूला हुए शेरा...

Salman khan

Salman khan again received death threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने सेफ्टी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि लगभग पिछले साल से उन्हें जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही हैं। कभी उनके घर के आगे फायरिंग की जाती है तो कभी उनके दोस्त पर हमला किया जाता है। सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को चार गुना ज्यादा बढ़ा दिया गया है, लेकिन फिर भी धमकी आनी बंद नहीं हुई हैं।

सलमान खान को मिली कार में घुसकर मारने की धमकी
बता दें कि सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। ताजा मामला वर्ली इलाके के परिवहन विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर आया है। एक अज्ञात आदमी ने सलमान खान के लिए एक धमकी भरा मैसेज भेजा है।

पुलिस ने दर्ज किया नया मामला
बता दें कि इस मैसेज में शख्स ने सलमान खान को खुली चेतावनी दी है। शख्स ने ना केवल सलमान खान को उनके घर में घुसकर मारने की धमकी दी बल्कि उन्हें कार तक में घुसकर मारने की धमकी दी हुई है। बता दें कि जैसे ही यह मैसेज आया सलमान खान और उनकी सुरक्षा को लेकर सभी सावधान हो गए और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस ने इस मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज लिया। पुलिस इस मामले को लेकर सचेत हो गई है और इस मामले की जांच में लग गई है।

परिवारवालों ने नहीं दिया कोई बयान
फिलहाल तो इस मुद्दे पर ना तो अभी तक सलमान खान का कोई रिएक्शन आया है और ना ही उनके परिवार वालों में से किसी ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। लोगों का मानना है कि यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की ओर से आ रही हैं। क्योंकि इससे पहले भी जो मामले पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज हैं उसमें भी इसी गैंग का नाम शामिल है।

सलमान खान के बॉडीगार्ड का वीडियो हुआ था वायरल
बीते दिन जहां सलमान खान एयरपोर्ट से निकल रहे थे तभी उनके खास बॉडी गार्ड शेरा को गुस्से से लाल देखा गया। ना केवल शेरा लोगों को वहां से हटाते नजर आए बल्कि सलमान खान की कार से पास खड़े शख्स पर वह बरसने भी लगे। ऐसे में फैन्स का मानना है कि शायद शेरा को भनक लग चुकी थी इसीलिए वह इतने गुस्से में नजर आ रहे थे।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X