सलमान खान को फिर मिली धमकी, बिश्नोई गैंग बोला- अगर ये काम नहीं किया तो बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे...

Salman Khan again received death threat: बॉलवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों परेशानी में घिरे नजर आ रहे हैं। सलमान खान को जान से मारने की धमकियां तो सालों से मिल रही हैं, लेकिन जब से सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की मौत हुई है तब से मामला ज्यादा गर्म हो गया है और पुलिस ने भी सलमान खान को हिदायत दी है कि इस मामले को गंभीरता से लें और कोशिश करें कि कुछ समय तक घर पर ही रहें।
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
बाबा सिद्दीकी के जाने का गम सलमान खान अभी भूल नहीं पाए थे कि अब सलमान खान को एक बड़ा झटका लग गया है। जी हां, सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को उन्हें व्हाइस ऐप के जरिए भेजी गई है। मैसेज भेजने वाले से खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।
मैसेज में रुपये की करी मांग
दरअसल इस व्हाइटऐप पर भेजे गए मैसेज में 5 करोड़ की मांग करते हुए कहा गया है कि अगर सलमान खान ने यह पैसे नहीं दिए तो उनका भी हाल बाबा सिद्दीकी के जैसा होने वाला है। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस और भी अलर्ट हो गई है और मैसेज भेजने वाले को ट्रैक कर रही है।
14 अप्रैल को हुई थी घर के बाहर फायरिंग
आपको बता दें कि सलमान खान को धमकियां देने के साथ ही बिश्नोई गैंग एक्शन भी ले चुकी है। जी हां, अप्रैल के महीने में सुबह तड़के 5 बजे के करीब सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद गैंग का कहना था कि यह अभी ट्रेलर है। इसी के साथ ही बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मांफी मांगने को कहा है। वहीं इस घटना के ठीक 6 महीने बाद सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी का निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications