पुलिस की मदद से बच गये सलमान!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वकील-एक्टिविस्ट आभा सिंह ने आरोप लगाया है कि गलत डॉक्टरों को इस केस के दौरान कोर्ट में पेश किया गया था और उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस वालों की गलत सूचना के चलते ऐसा हुआ और इस वजह से ट्रायल लेट हो गया।
सितंबर 28,2002 को सलमान खान की टोयटो लैंड क्रूजर कार ने बांद्रा स्थित एक बेकरी को रौंद दिया था। इस दुर्घटना में एक की मौत हुई और चार लोग जख्मी हो गये जो कि वहां पर सो रहे थे। इस हिट एंड रन केस के चलते सलमान को दोषी करार दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान अभी तक इस केस से बचे हुए हैं क्योंकि पुलिस ऑफिशियल उनकी मदद कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस दिसंबर27 को जब सलमान खान का जन्मदिन है तभी उन्हें इस केस को लेकर अपने लक की भी जरुरत पडे़गी। ज्ञात हो कि इसी महीन की 21 तारीख को सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की 'दबंग 2' भी रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अब दिसंबर महीना सलमान के लिए यूं तो लकी ही दिख रहा है लेकिन इस केस के चलते ये महीना सलमान के लिए क्या नया लाता है ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications