Salman Khan- धमकी के बाद सलमान खान को कुछ दिन बाहर इवेंट्स पर नहीं जाने की मिली सलाह

Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर चर्चा अक्सर होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है और इसके बाद से उनकी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। हाल ही में एक मेल आया था जिसमें सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और लोग कई बातें कर रहे हैं।
लेकिन इस वक्त एक खबर सामने आई है कि सलमान खान को कुछ दिनों के लिए एक सलाह दी गई है। दरअसल सलमान खान को लगातार मिल रही धमकी पर उनको सलाह दी गई है कि कुछ दिनों के लिे वो बाहर के इवेंट पर ना जाएं और आउटडोर शूटिंग को भी अवॉइड करें।
हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि सलमान खान और चिंकारा हिरण मामला जब से शुरु हुआ है तब से ही लगातार उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।
ऐसा कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई बाज नहीं आने वाला है। उसका नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें ये देखा गया था कि सलमान खान के घर के बाहर कापी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है और पुलिस बाहर पहरा दे रही है।
वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और इसके अलावा उनकी फिल्म टाइगर 3 भी बन रही है। किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और लगातार इस फिल्म से गाने भी सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications