सलमान खान ने इस एक्टर को दी सलाह- 'ज्यादा ओवरस्मार्ट ना बनो..'
वरूण धवन ने कहा कि सलमान खान ने ज्यादा ओवरस्मार्ट ना बनने की सलाह दी है। बता दें, वरूण सलमान खान की जुड़वा रीमेक में मुख्य किरदार निभाने वाले हैं।
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद वरूण धवन सलमान खान की सुपरहिट रीमेक 'जुड़वा 2' में नदर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करने वाले हैं। हालांकि फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन वरूण की यह फिल्म अभी से सुर्खियां बटोर रही है।
150 करोड़ की 'धमाकेदार एक्शन' फिल्म में होंगे ये दो स्टार!
सब वरूण को सलमान जैसे जुड़वा किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं। खैर, जब वरूण से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर सलमान खान ने उन्हें कुछ साल दी है।

वरूण ने कहा, सलमान खान ने मुझे कहा कि मुझे अपने पिता डेविड धवन की बात सुननी चाहिए। और साथ ही उन्होंने ज्यादा ओवरस्मार्ट ना बनने की सलाह दी है। बता दें, इस फिल्म के लिए सलमान खान ने 'राजा' के किरदार के लिए वरूण को जीन्स भर के कॉर्टून गिफ्ट किया था। वरूण ने कहा, सभी जीन्स को फिल्म में इस्तेमाल किया जाएगा।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications