..................... salman khan adopted new way of shoot in virus bio bubble for Antim and Bigg Boss 14 - Hindi Filmibeat

सलमान खान के बिग बॉस 14 और अंतिम टीम ने किया बायो बबल शूट का आयोजन, कोविड से बचाव का नया पैतरा

By Filmibeat Desk

पिछले साल मार्च से, सलमान खान सहित अधिकांश हस्तियां, कोरोनोवायरस महामारी के कारण सावधानी से शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद से, सभी ने शूटिंग का नया तरीका अपना लिया है यहां तक ​​कि सलमान खान भी बायो बबल में हैं।

सुपरस्टार इन दिनों अपने दो प्रोजेक्ट्स-अंतिम और बिग बॉस 14 के लिए एक बायो बबल में है, जिसका अर्थ है कि वह इन दोनों यूनिट के बाहर किसी ओर के संपर्क में नहीं है या नहीं आ रहे है। काम करने का यह कांसेप्ट, एक व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या को कम कर देता है।

salman khan

यह सब दोनों निर्धारित यूनिट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाता है और इस मामले में सुपरस्टार द्वारा भी अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है।

नियंत्रित बायो बबल वातावरण, फिल्म सेट के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश फिल्म सेट द्वारा अपनाए जाने वाला नया तरीका है और इसके जरिये कोविड- 19 वायरस के रिस्क को कम कर करने की कोशिश की जा रही है।

लोग अब भी सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं, जब भी संभव हो मास्क पहन रहे है, नियमित अंतराल पर सेनेटाइज़ कर रहे है और अत्यधिक सावधानी बरत रहे है।

'अंतिम-द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें सलमान खान और आयुष शर्मा प्रमुख भूमिका में होंगे। फिल्म का पहला लुक पिछले साल दिसंबर में सामने आया था और इसे काफी सराहना मिली थी।

'बिग बॉस 14' दर्शकों के लिए दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है क्योंकि हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस हफ्ते का नया कप्तान कौन होगा और जैस्मीन भसीन के बाद कौन घर को अलविदा कह देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X