OUCH.. सलमान खान की इस बात पर.. ऐश्वर्या से कैटरीना हंस पड़ेंगी.. FINAL

By Neeti

जी हां, सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि, मैं बहुत ही रोमांटिक इंसान हूं.. मुझसे ज्यादा रोमांटिक इंसान आपको दुनिया में नहीं मिलेगा। अब जाहिर सी बात है.. सलमान कितने रोमांटिक हैं, यह बात ऐश्वर्या राय या कैटरीना कैफ से बेहतर कौन समझ सकता है।

वैसे रियल लाइफ में सलमान कैसे हैं.. यह तो हमें नहीं पता। लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर ऐसे कई रोमांटिक किरदार निभाए हैं, जो आज भी हमें याद है। कड़क सलमान से पहले रोमांटिक सलमान ने हमारे दिल में अलग जगह बनाई है।

REALLY: सलमान खान के साथ.. फिल्म करने को राज़ी ऐश्वर्या राय.. लेकिन..

salman khan

यहां देखते हैं सलमान खान की रोमांटिक फिल्में-

हम आपके हैं कौन में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमेस्ट्री को लोग कभी भूल हीं नहीं सकते। इस फिल्म में प्रेम और निशा का स्वीट रोमांस और साथ ही फिल्म का सबसे रोमांटिक गानापहला पहला प्यार है..में सलमान खान बहुत हीं परफेक्ट लगे थे।

मैंने प्यार किया में सलमान खान और भाग्य श्री की टीनएज रोमांस तो आपने देखा होगा। सच में सलमान को अपने फैंस के लिए कुछ और ऐसी फिल्में करनी चाहिए।

हम दिल दे चुके सनम तो सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक हैं। सलमान और ऐश का देसी रोमांस और साथ ही फिल्म में एक से बढ़कर एक रोमांटिक गानों में सलमान और ऐश बहुत हीं अच्छे लगे हैं।

तेरे नाम में तो सलमान ने अपने हीं सारे रिकॉर्डस तोड़ दिए। उन्होंने इस फिल्म में बिल्कुल अलग तरह का रोल किया था और साथ हीं फिल्म भी बहुत बडी ब्लॉकबस्टर थी।

प्यार किया तो डरना क्या में सलमान और काजोल की केमेस्ट्री भी खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म में सलमान बिल्कुल भोले-भाले लड़के के किरदार में थे जो अपने प्यार के लिए गांव तक पहुंच जाता है।

बॉडीगार्ड में सलमान खान जिस तरह से एक सीधे सादे कैरेक्टर में थे और उनकी और करीना की केमेस्ट्री भी देखने लायक थी।

एक था टाइगर में सलमान खान और कैटरीना का रोमांस भी देखने लायक था।

दबंग में वैसे तो सलमान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में थे जिन्हें सोनाक्षी सिन्हा से प्यार हो जाता है।

साजन में भी सलमान के साथ माधुरी दीक्षित और संजय दत्त थे और फिल्म पूरी तरह से लव स्टोरी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X