सलमान खान ने बताई अपने लाइफ की हिचकी, अजय, वरुण और कैटरीना भी नहीं रहे पीछे
रानी मुखर्जी इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म हिचकी की प्रमोशन खूब जोरों से कर रही है। बता दें कि रानी मुखर्जी इसके इसके लिए कई स्टार्स के पास गई और उनसे उनकी हिचकी भी पूछी। ऐसी हिचकी जो उनके रास्ते में रुकावट बनी हो।
इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रानी मुखर्जी ने सलमान खान से बात करके इस विषय में पूछा है। सलमान खान रेस 3 की शूटिंग में बाहर है इसीलिए उन्होने वहीं से अपनी लाइफ की हिचकी के बारे में बताया कि वो अपने काम को कभी सीरियस नही लेते थे जिस कारण उनको काफी ज्यादा समस्या सहनी पड़ी और उन्होने कई फ्लॉप फिल्में दी।

सलमान खान ने आगे बोलते हुए कहा आपको हमेशा अपने काम पर फोकस करना चाहिए और हार्ड वर्क करना चाहिए क्योकि बिना हार्ड वर्क के कुछ भी संभव नहीं है।
सलमान खान ने इसी को अपनी लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी बताते हुए कहा कि जब उनको पता चला या जब उनको इस हिचकी का अहसास हुआ तो उन्होने तुरंत ही इसे सही किया और अपने काम पर ध्यान देने लगे।
बता दें कि सलमान खान के अलावा भी रानी मुखर्जी कई बड़े स्टार्स के पास पहुंची थी और उनसे लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में पूछा था। आइए देखते है आपके चहीते सुपरस्टार्स की लाइफ की ऐसी ऐसी हिचकियां जो आपने इससे पहले कही नहीं देखा होगा.....


Click it and Unblock the Notifications











