सलमान की दबंगई की सामने झुके आदित्य चोपड़ा

दरअसल मिया सल्लू को घंटों बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ते रहना जरा भी अच्छा नहीं लगता। इसलिए जब यशराज कैम्प के हेड आदित्य ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा तो दबंग खान ने भी एक शर्त रख दी। सलमान ने आदित्य से कहा दिया कि वे उनकी स्क्रिप्ट पढ़ने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए आदित्य और कबीर खान को उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर आना पड़ेगा। आदित्य के पास और कोई रास्ता भी नहीं था अगर वो सलमान की बात ना मानते तो जाते कहां अदित्य ने इसी में भलाई समझ कर पनवेल जाने का रास्ता पकड़ लिया।
यह पहला ऐसा मौका होगा जब आदित्य खुद किसी एक्टर को स्क्रिप्ट पढ़ाने शहर से बाहर गए हैं। खैर सल्लू को स्क्रिप्ट पसंद आ गयी है। वैसे सलमान का ये आइडिया इतना बुरा भी नहीं था इस शर्त से कम से कम आदित्य की थोड़ी सी आउटींग तो हो ही गयी।
aditya chopra आदित्य चोपड़ा दबंग बॉलीवुड शर्त सलमान खान bollywood condition dabangg ek tha tiger salman khan


Click it and Unblock the Notifications