Viral Video: साड़ी में जिम पहुंची हसीना, फिर किया ऐसा वर्कआउट कि देखते ही ट्रेनर के भी छूटे पसीने

Viral Video: महिलाएं इन दिनों वेस्टर्स सभ्यता को फॉलो कर रही हैं और हर हद से गुजरने के लिए तैयार हैं। वहीं जब बात जिम की आती है तो यहां तो फैशन गेम अलग ही लेवल पर दिखाई देता है। ऐसे में आज हम आपको एक साड़ी लवर से मिलाने जा रहे हैं। इस महिला को साड़ी इतनी पसंद है कि ये जिम में साड़ी पहनकर पहुंची और ऐसा वर्कआउट किया कि ट्रेनर के भी होश फाख्ता हो गए।
इस महिला का नाम हेमा शर्मा है, जिसे इंस्टाग्राम पर 19 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हेमा मूल रुप से गाजियाबाद की रहने वाली हैं और एक एक्ट्रेस भी हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेमा ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है। उनका जिम ट्रेनर उन्हें एक्सरसाइज इक्विपमेंट पकड़ाता है और वे उससे एक्सरसाइज करती हैं।
शुरुआत में कंधे पर एक रॉड रखकर थाई का एक्सरसाइज करती हैं। उस रॉड के साथ वो ऊपर-नीचे उठती-बैठती हैं। फिर कंधे के लिए वजन खींचती हैं। इतना ही नहीं, साड़ी में ही हेमा बीम भी लगाती हैं। हेमा ने कैप्शन में लिखा है, 'एक लाइफ काफी नहीं है, बहुत कुछ करना है। कल जिम में साड़ी पहनकर गई तो बोले कि चलो आज क्यों न साड़ी में ही जिम हो जाए। साड़ी मेरी पहचान शान-मान है।' हेमा का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। हजारों की संख्या में कमेंट्स आए हैं।
बता दें कि हेमा शर्मा एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने यमला पगला दीवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो फिल्म दबंग 3 और वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में भी नजर आई थीं। गाजियाबाद में जन्मीं हेमा जब मुंबई गईं, तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। बिस्किट खाकर उन्होंने दिन गुजारे। साल 2011 में उन्होंने अपनी पसंद से शादी कर ली, लेकिन 2013 से चीजें खराब होने लगीं। ऐसे में 11 साल बाद हेमा ने तलाक ले लिया। फिर दूसरी शादी कर ली। खैर, इन तमाम मुश्किलों के बावजूद हेमा ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज बनाना बंद नहीं किए। उनके ज्यादातर वीडियो वायरल हो जाते हैं। लोग जमकर उनके अंदाज की तारीफ करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











