सलमान खान की ये एक्ट्रेस भी फंसी हिट एंड रन केस में..
सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री भी हिट एंड रन केस में फंस गई हैं। अब उन्होंने कहा है कि गाड़ी वो नहीं उनका ड्राइवर चला रहा था।
मैंने प्यार किया में सलमान खान की एक्ट्रेस रह चुकी भाग्यश्री के बारे में हो सकता है कि आपको पता ना हो लेकिन वो भी हिट एंड रन केस में फंस चुकी हैं। जी हां सितंबर 2016 में में दोपहर में उनकी गाड़ी से एक शख्स का एक्सिडेंट हो गया था जिसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया था।
इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की लेकिन भाग्यश्री ने अपने बयान में कहा है कि गाड़ी वो नहीं बल्कि उनका ड्राइवर चला रहा था। वो इस मामले में बेकसूर हैं। हालांकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने खुद देखा है कि भाग्यश्री ड्राइव कर रही थी।

भाग्यश्री के पति हिमालय का कहना है कि शिकायत करने वाले उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने पैसे दिए हैं फिर भी और भी पैसे की मांग कर रहे हैं। हमारे पास कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर तमाम दूसरे सबूत हैं कि हॉस्पिटल में खर्च देने के बावजूद वह हमसे पैसे की मांग कर रहा है।
अब देखना ये होगा कि इस मामले में क्या टर्न आता है और आखिरकार फैसला किसके हक मे ंजाता हैं।


Click it and Unblock the Notifications