सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान की वॉन्टेड गर्ल का खुलासा, कहा- 'मुझे भी परेशान किया गया'

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में बुलिंग, भेदभाव और नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हो गई है। अब तक रवीना टंडन से लेकर कंगना रनौत ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब इस मामले पर सलमान खान की वॉन्टेड गर्ल आयशा टाकिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भी माना कि बॉलीवुड में बुलिंग किया जाता है।

आयशा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सीधे अपनी बात कही। उन्होंने लिखा कि "पर्सनली मैंने खुद वर्कप्लेस पर ट्रोलिंग और बुलिंग (परेशान) को फेस किया है। मैं चाहती हूं कि इस बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चले और आप भी कहें। यदि आपको भी छोटा या बेकार महसूस करवाया गया है तो उसका विरोध करें। हमेशा याद रखो कि आप सबसे अनमोल और खास हो। हमेशा अपने हक के लिए लड़ो। अगर कोई भी आपको परेशान करता है तो इस बारे में डायरी लिखो या ऑनलाइन कहो लेकिन ऐसी हरकत के लिए मुखर बनो।"

आयशा आगे लिखती हैं कि, "मैं जानती हूं कि ऐसा कहना व सहन करना आसान नहीं होता। लेकिन आप कहो, जरूर लोग आपको सुनेंगे। इसीलिए मेरा मानना है कि हर कोई एक दूसरे के साथ अच्छा बर्ताव करें क्योंकि हम नहीं जानते कि कौन किस दर्द से गुजर रहा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X