..................... Salman Khan action scene in Race 3 are mind-blowing reveals Jacqueline Fernandez - Hindi Filmibeat

Race 3: सलमान खान का हड्डीतोड़ एक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, देखकर सन्न रह जाएंगे

इन दिनों सलमान खान की आने वाली धमाकेदार एक्शन फिल्म रेस 3 ताबड़तोड़ सुर्खियों में हैं। फिल्म से सेट से आए दिन तस्वीर वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में सलमान और जैक्लीन का धमाकेदार लुक तो पहले ही दिख चुका है। वहीं हाल ही में अब बॉबी देओल को एकदम अलग अवतार सामने आया था। इस फिल्म में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन अवतार नजर आने वाला है। हाल ही में ये बात फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में बताई।

[Omerta: 2018 की सबसे खतरनाक फिल्म, नफरत हो जाएगी, रिलीज से पहले जानें पूरी कहानी]

हाल ही में लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। वहीं इसी को लेकर मीडिया से बात करते हुए जैक्लीन ने बताया कि फिल्म में ऐसे जबरदस्त सीन दिखेंगे जिनकी तलाश के लिए पूरी टीम ने जी-जान लगा दी। इन शानदार लोकेशन्स पर सलमान खान के ऐसे जबरदस्त एक्शन सीन्स शूट किए गए हैं कि शायद ही पहले देखने को मिले होंगे। जैक्लीन ने बताया कि इस फिल्म में उनके एक्शन सीन्स भी काफी धमाकेदार होंगे। उन्होंने बताया कि हम सुबह 9 बजे बाइक पर निकलते थे, कई किलोमीटर की दूरी तय करते थे। हमने लद्दाख में कड़ाके की ठंड में सीन्स शूट किए हैं।

salman-khan-action-scene-race-3-are-mind-blowing-reveals-Jacqueline-Fernandez

बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अभी से मानी जा रही है। फिलहाल फिल्म की टीम कश्मीर और लेह में इसकी शूटिंग कर रही है। जिसकी पल-पल की अपडेट्स फिल्म से जुड़े स्टार्स अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ लगातार शेयर कर रहे हैं। फिल्म की काफी शूटिंग तो हो चुकी है लेकिन इसका क्लाइमैक्स शूट करना अभी बाकी है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें और देखें अब तक लीक हुई रेस 3 की शूटिंग की तस्वीरों में सलमान का धमाकेदार लुक-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X