आर्म्स एक्ट में सलमान खान बरी..आ गया आखिरी फैसला
सलमान खान आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिए गए हैं। ये उनके फैन्स के लिए हुड न्यूज है।
हिरण शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान पर आज आखिरी फैसला आ गया । जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है। सलमान खान को आर्म्स एक्ट मामले में संदेह का लाफ मिला है।
1998 में 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान के खिलाफ हिरण शिकार से जुड़े चार मामले दर्ज हुए थे। इनमें से एक मामला बिना लाइसेंस वाले हथियार से शिकार करने का था। इसी पर जोधपुर की सेशन कोर्ट का फैसला आया। पर्याप्त सबुतों की कमी होने के कारण कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में फैसला सुनाया।
[Ooo: कांग्रेस मंत्री से सलमान की सांठ गांठ - फिल्मों के बदले जेल से छुटकारा?]
एक अन्य चौथे पांचवे केस की सुनवाई 25 जनवरी को है जिसमें सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी मौजूद रहेंगे। सलमान खान के फैन्स के लिए और सलमान खान के लिए बेशक ये राहत देने वाली न्यूज है।अब सलमान खान पर कोई भी बड़ा केस नहीं रह गया है और सलमान खान अब चैन की सांस ले सकते हैं।

सलमान खान कोर्ट से बाहर आते ही सबसे पहले ट्वीट कर अपने फैन्स और चाहने वालों का शुक्रिया कहा। सलमान खा की बहन अलवीरा खान भी उनके साथ थी और उनकी खुशी भी चेहरे पर झलक रही थी।


Click it and Unblock the Notifications