..................... Salman Khan acquitted in Blackbuck and Chinkara poaching case - Hindi Filmibeat

#BREAKING: चिंकारा केस में सलमान खान बरी.. राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला!

By Neeti

राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान को चिंकारा शिकार के दोनों मामलों में राहत दे दी है। बता दें, सलमान पर 28 सिंतबर 1998 को जोधपुर के पास दो चिंकारा का शिकार करने का आरोप था। 10 अप्रैल 2006 को सलमान खान को इस केस में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। सजा माफ करने के लिए सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील की थी। इस अपील पर आज फैसला किया गया।

Salman Khan

फैसला सुनाए जाने के दौरान उनकी बहन अलवीरा खान भी अदालत में मौजूद थीं। बता दें, यह मामला 'हम साथ साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने दो चिंकारा के शिकार किए थे। चिंकारा वन्य जीव अधिनियम के तहत संरक्षित जीव है।

GOOD: इस एक्टर ने कर दिया सलमान खान के सवाल को IGNORE.. पूरी तरह!

27 सितंबर 1998 को चिंकार के शिकार के मामले में सलमान ख़ान और कुछ अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। खैर, अब सलमान बरी हो चुके हैं। लेकिन राजस्थान सरकार हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।

इस मामले में सलमान के वकील ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि सलमान को झूठे मामले में फंसाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X