सलमान खान की अंतिम से चिंगारी गाना रिलीज, वलूचा डिसूजा ने किया जबरदस्त लावणी! VIDEO
सलमान खान और आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ इन दिनों चर्चा में बनी है। अब अंतिम फिल्म से सलमान खान की नजदीकी वलूचा डिसूजा का आइटम नंबर रिलीज हो चुका है। इस गाने का नाम है चिंगारी। सलमान खान ने खुद चिंगारी गाने के बारे में जानकारी दी और गाना भी शेयर किया।
चिंगारी गाना एक लावणी सॉन्ग है जिसमें वलूचा डिसूजा का नया अंदाज देखने को मिला है। चिंगारी गाने में वलूचा का लावणी डांस और नखरे देखने को मिलते हैं। वह नए अंदाज में नजर आई हैं। जहां फैंस को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आया है।

चिंगारी गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने गाया है। तो वहीं कृति महेश ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के बोल वैभव जोशी ने लिखे हैं और हितेश मोडक ने म्यूजिक दिया है। चिंगारी से पहले अंतिम से रोमांटिक गाना 'होने लगा' रिलीज हो चुका है। इस गाने में महिमा मकवाना और आयुष की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
अंतिम द फाइनल ट्रुथ में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है और वह अभिनय भी करते दिखेंगे। अंतिम को सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो अंतिम के अलावा वह टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग व अन्य तैयारियों पर काम चल रहा है। टाइगर 3 में एक बार फिर उनके अपोसिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











