..................... Salman khan aayush sharma film antim the final truth first song vighnaharta teaser release | आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का पहला गाना 'विघ्नहर्ता', सलमान खान ने रिलीज किया टीजर - Hindi Filmibeat

आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का पहला गाना 'विघ्नहर्ता', सलमान खान ने रिलीज किया टीजर VIDEO

बहुप्रतीक्षित फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के पहले गाने का टीज़र जारी कर दिया गया है और यह फेस्टिवल के लिए एकदम परफ़ेक्ट गाना है। यह टीज़र गणपति उत्सव की भव्यता को दर्शाता है। बता दें एक दिन पहले ही अंतिम फिल्म से धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें सलमान खान और आयुष शर्मा का आक्रोश और शानदार लुक देखने को मिला।

Recommended Video

Antim Vighnaharata Song Reaction | FilmiBeat

टीज़र से इतना तो साफ़ हो गया है कि 'विघ्नहर्ता' नामक यह गाना ऊर्जा और भव्य से भरपूर एक फेस्टिवल सॉन्ग है, जो गणपति के वास्तविक सार को कैप्चर करेगा। यह एक तरह की झलक है कि ट्रैक कैसा होगा।

antim the final truth,

वहीं गाने के टीजर के साथ फिल्म के प्रति उत्साह पहले से कई ज़्यादा बढ़ गया है। इस छोटे टीज़र में, हमें सलमान खान और आयुष शर्मा की कुछ आकर्षक और मोहक झलकियाँ देखने मिल रही हैं जो प्रत्याशा को और भी उच्च स्तर तक ले जाती हैं।

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे और इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और सलमान खान द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।

फिलहाल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी चल रहे है। टाइगर 3 के लिए वह इन दिनों तुर्की में हैं। जहां वह कैटरीना कैफ के साथ शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही टाइगर 3 से भी मेकर्स नया अपडेट साझा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X