सलमान ने आमिर के साथ निभाई यारी
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान यह बहुत ही अच्छी तरह से जानते हैं कि दोस्ती कैसे निभाई जाती है। अब खबर आई है कि सल्लू ने फिल्म बॉडीगार्ड के निर्देशक सिद्दिकी से अपनी नई फिल्म में आमिर खान को लेने की सिफारिश की है।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बॉडीगार्ड की सफलता के बाद दक्षिण भारतीय निर्देशक सिद्दिकी सलमान को लेकर एक और फिल्म बनाने की तैयारी में थे। मगर फिल्म की कहानी सुनने के बाद सलमान को यह लगा कि इस फिल्म की कहानी के लिए वो नहीं आमिर खान ज्यादा परफेक्ट हैं तो उन्होंने अपने दोस्त की शिफारीश कर दी।
वैसे तो बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि सलमान यारों के यार हैं और दुश्मन को तो कभी बख्शते ही नहीं हैं। उन्होंने आमिर की शिफारीश कर अपनी दोस्ती तो निभा दी है देखने वाली बात यह होगी कि आमिर इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार होते भी हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications