Salman Khan- 8 साल पुराने ट्वीट को भाईजान ने बनाया डायलॉग, वायरल होते ही हैरान हैं फैंस!

'इस देश की जनता में बड़ा दम, वंदे.. मातरम।' ये डायलॉग आप लगातार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सुन रहे हैं और लोगों के द्वारा ये काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान ने ये डायलॉग कहां से लिया है।
दरअसल सलमान खान का एक पुराना ट्वीट इस वक्त वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर कह रहे हैं वो इतने बड़े मेगास्टार हैं कि वो ट्वीट को भी डायलॉग की तरह इस्तेमाल करते हैं और वो हिट हो जाता है।
जी हां, इस ट्वीट की बात करें तो ये करीब 8 साल पुराना है और इसमें सलमान खान ने लिखा था, ''हिंदुस्तान के पीपल्स में है बड़ा दम, वंदे मातरम।'' जी हां, 2015 के इस ट्वीट को सलमान खान ने साल 2023 की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का डायलॉग बना दिया है और इसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि सलमान खान को इस तरह के डायलॉग के साथ देखा जाता है जो कि लोगों के दिमाग में छप जाते हैं। उनके फैंस लगातार उनके डायलॉग्स बोलते हैं और फॉलो करते हैं। फिलहाल फिल्म की बात करें तो ये लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और इस वक्त वर्ल्डवाइड ये फिल्म करीब 120 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश, भूमिका चावला जैसे कलाकार हैं। फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
यह फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications