..................... Salman Khan 58th birthday outside galaxy waves overflood fans in high security Salman Khan birthday celebration video - Hindi Filmibeat

VIDEO: बर्थडे पर फैंस से मिलने हाई सिक्योरिटी के बीच बालकनी में आए सलमान खान, झलक पाते ही मचा बवाल

Salman Khan

Salman Khan Video: सुपरस्टार सलमान खान आज 58 साल के लिए हो गए हैं। ऐसे में भाईजान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस दिन भर सुपरएक्साइटेड रहे और इन दिनों को खास और यादगार बनाने के लिए एक से बढ़कर एक सेलिब्रेशन किया। इसके साथ ही दिन ढलते-ढलते सलमान खान ने अपने फैंस से हर साल की तरह घर के बाहर आकर मुकालात की।

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी फैंस की तादाद मौजूद रही। जोन बर्थडे के मौके पर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए घंटो से खड़े इंतजार कर रहे थे। भीड़ को मैनेज करने के हाई सिक्योरिटी भी दिखाई दे रही थी। ऐसे में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड और पिता सलीम खान के साथ घर की बालकनी में आए हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया और उनसे पल भर के लिए मुलाकात की।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान की झलक पाते ही भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और इस दौरान पुलिस कर्मी हालातों पर काबू पाने के लिए बैरिकेड पीछे करते दिखाई दिए।

फैंस का प्यार देख भाईजान भी अपनी बालकनी में आकर तमाम फैंस का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। इस मौके पर सलमान खान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे। सलमान खान एक नए लुक में लोगों के सामने पहुंचे थे। बता दें कि सलमान खान हर साल ही ऐसे अपने फैंस से मुलाकात करते हैं जो कि उनके जन्मदिन का सबसे खास पल होता है।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X