'रेस 3' यानि की.. सलमान खान का स्टाइलिश अंदाज और धमाकेदार एक्शन सीन्स!
रेमो डिसूजा की फिल्म रेस 3 हर गुजरते दिन के साथ बड़ी बनती जा रही है। यूं भी यह फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार की जा रही है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान खान के लिए लगभग 45 स्पेशल सूट पहने नजर आएंगे.. जी हां, 45.. यहां तक फिल्म की एक्शन सीन्स के लिए भी सलमान के लिए खास सूट बनवाए गए हैं, जो बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं। रेस 3 में जमकर एक्शन सीक्वेंस डाले गए हैं।
सोनम कपूर के रिसेप्शन में, शाहरुख- सलमान का धमाका, सुपर डांस- गाना
फिल्म में सलमान खान का लुक काफी अहम है। रेस 3 की रिलीज हुई पोस्टर्स में भी सलमान खान काफी अलग तरह के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में सलमान खान के लिए कुछ खास एक्शन सीक्वेंस भी शामिल किये हैं। हर सीन में सलमान अलग डिजाइनर सूट में नजर आएंगे।

फिल्म को टैग लाइन दिया गया है- आपको दुश्मन की जरूरत नहीं, जब आपके पास फैमिली हो। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा है कि फिल्म पहली दो रेस फिल्मों से काफी अलग है.. लेकिन यह संस्पेंस और एक्शन सीन्स से भरपूर है। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म जरूर पसंद आएगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, ट्रेलर बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











