ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ टाइगर 3, इमरान हाशमी ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, सलमान खान से भिड़ंत!
सुपरस्टार सलमान खान की तगड़ी टाइगर फ्रेंचाइजी को लेकर काफी समय से चर्चा है। गौरतलब है कि इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं जो कि उनके अपोजिट होंगे। इसके अलावा फिल्म जोया यानि कैटरीना कैफ का किरदार काफी दमदार होने वाला है। लेकिन आज ट्विटर पर टाइगर 3 फिर से नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है और इसके पीछे एक ब़ड़ा कारण है।
दरअसल इमरान हाशमी ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बॉडी काफी शानदार नजर आ रही है। इमरान हाशमी ने इस तस्वीर को जिम से पोस्ट किया है और लिखा है.. 'ये तो अभी शुरुआत है।' इसके अलावा खबर आई थी कि फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग फिर से जल्दी शुरु होने वाली है।

यही कारण है कि फैंस आज टाइगर 3 ट्रेंड करा रहे हैँ। इमरान हाशमी के साथ सलमान खान की ये भिड़ंत देखना काफी शानदार होने वाला है इसको लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं।

बड़े पैमाने पर शूट
इस फिल्म को बाकी दोनों फिल्मों को देखते हुए काफी बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर को कई देशों में शूट किया गया था और इसको फैंस ने काफी पसंद किया था।

मनीष शर्मा निर्देशित
इस बार फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जबकि इसके पहले कबीर खान और अली अब्बास जफर दोनों फिल्मों के निर्देशक रहे थे।

पूरी तरह से नकार दिया
सलमान खान की फिल्मों को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये ओटीटी पर आने वाली हैं जिसको भाईजान ने पूरी तरह से नकार दिया था।

मेहनत कर रहे हैं
टाइगर 3 को लेकर फैंस कितने ज्यादा उत्सुक हैं ये तो सभी को पता है और इस समय सलमान खान इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

शानदार अंदाज
सलमान खान का एक शानदार अंदाज इस फिल्म में नजर आने वाला है जो कि पहले की दोनों फिल्मों में नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications