बॉडी डबल Sagar Pandey की मौत से टूटा सलमान खान का दिल , जिम में ऐसे आया हार्ट अटैक

Salman Khan के बॉडी डबल Sagar Pandey का निधन हो गया है।मिली जानकारी अनुसार जिम करने के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार देर शाम को इसकी खबर सामने आने के बाद सलमान खान में भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सागर पांडे को दिल से शुक्रिया बोला है।
सलमान ने लिखा है कि मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं। सागर भाई तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। शुक्रिया। #Rip #SagarPandey। इसके साथ ही सलमान खान ने अपनी और सागर की एक प्यारी से तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि जिम में हार्ट अटैक आने के बाद सागर को तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सागर की उम्र 45 साल के करीब की बताई जाती है।
सलमान खान के लिए सागर पांडे 50 से अधिक फिल्मों में बॉडी डबल बने हैं। सलमान के लिए पहली दफा कुछ कुछ होता है में सागर ने बॉडी डबल किया था।इसके बाद उन्होंने बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग, दबंग 2 और दबंग 3 में भी बॉडी डबल का काम कर चुके हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार सागर के करीबी दोस्त आरिफ खान ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह 12 बजे कार्डियो करने गए थे।
जैसा राजू श्रीवास्तव के साथ हुआ वैसा ही सागर के साथ भी हुआ। कार्डियो करने के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया। जगह पर ही सागर का निधन हो गया।ज्ञात हो कि सागर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले।थे। मुंबई आकर वह एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन वह सलमान के बॉडी डबल बन गए। करीब 32 साल से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। सलमान की तरह सागर ने भी शादी नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications