HAPPY NEW YEAR...सलमान और कैट ने फैंस को SWAG से दी नए साल की बधाई
सलमान खान यानि बॉलीवुड के भाईजान 22 दिसंबर को थिएटर में छाने के लिए तैयार है। इसके फैंस की बात करे तो लगातार अच्छे कमेंट टाइगर जिंदा है लिए मिल रहे है। आपको बता दें कि ऐसे में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
सलमान खान ने हाल ही में कैटरीना के साथ मिलकर फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश कर दिया है। भाईजान ने अपने गाने स्वैग से स्वागत के तर्ज पर ही अपने फैंस को स्वैग से न्यू ईयर विश किया है।

उनके साथ कैटरीना कैफ भी उनका बखूबी साथ निभाती हुई दिख रही है। इस विश में सलमान और कैटरीना हाथों से इशारा करते है और आसमान में आतिशबाजियों के साथ हैप्पी न्यू ईयर भी दिखने लगता है। दरअसल इस वीडियो में सलमान और कैट स्पलैश फैशन का एड कर रहे है जो कि न्यू ईयर पर धमाल मचाने वाला है। हम कह सकते है कि सल्लू भाई ने एक तीर से दो निशाने लगाए है। एड भी हो गया और स्वैग से न्यू ईयर विश भी कर दिया। देखिए किस तरह से टाइगर ने फैंस को विश किया है।


Click it and Unblock the Notifications