स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज होगी 'एक था टाइगर'
ईद के मौके पर सलमान की तरफ से हर साल सबको ईदी के तौर पर एक बेहतरीन फिल्म मिलती है। और बदले में सलमान के फैन्स भी जोर शोर से फिल्म की ओपनिंग करते हैं। पिछले चार सालों से ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी ने ईद को सलमान का लकी डे बना दिया है।
इससे पहले ईद पर रिलीज हुई हर एक फिल्म में सलमान ने अलग अलग एक्ट्रेसेस के साथ फिल्में की हैं। वांटेड में आयशा टाकिया, दबंग में सोनाक्षी सिन्हा,बॉडीगार्ड में करीना कपूर और रेडी में आसिन के साथ काम करने के बाद इस साल सलमान कैटरीना के साथ नज़र आएंगे।
इतना ही नहीं बल्कि अगले साल के लिए भी सलमान ने ईदी का भी पूरा इंतज़ाम कर रखा है। अगले साल ईद पर सलमान सूरज बरजातिया की फिल्म में नज़र आएंगे। इससे पहले निर्देशक सूरज बरजातिया की 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान नज़र आए थे।
एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया है और इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि इस फिल्म के साथ ही शाहरुख की फिल्म 'ये कहां आ गए हम' का फर्स्ट लुक भी रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications
