..................... Salman and Katrina safe in turkey | बाल बाल बचे भूकंप से सलमान और कैटरीना - Hindi Filmibeat

बाल बाल बचे भूकंप से सलमान और कैटरीना

Salman-Kat
बॉलीवुड में लाखों दिलों की धड़कन बन चुके दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ टर्की में आए भूकंप से सुरक्षित हैं। हम बता दें कि रविवार की शाम टर्की में 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके कारण वहां काफी छति पहुंची है।

सलमान और कैटरीना इस समय टर्की में ही कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के लिए गए हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस्तांबुल में चल रही है जो भूकंप वाले स्थान से काफी दूर है। '

वैसे हम आपको बता दें कि सलमान कल सुबह ही टर्की में लैंड किये थे। पिछले दो दिनों से बिग बॉस की शूटिंग के लिए ही इंडिया आए हुए थे।

सलमान अबी लगभग एक महीने तक टर्की में ही शूटिंग के लिए रहेंगे और इसके बाद वो आगे की शूटिंग के लिए इराक जाएंगे। सलमान की यह फिल्म अगली ईद पर रिलीज होने वाली है। इसका शूटिंग शेड्यूल काफी लंबा है इस फिल्म के लिए लगभग पांच देशों को चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X