DETAILS: 'टाईगर ज़िंदा है' की धमाकेदार शुरुआत.. रोमांटिक गाना+ एक्शन.. शानदार!
सलमान खान- कैटरीना कैफ 13 मार्च से फिल्म टाईगर जिंदा है की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। बता दें, अली अब्बास जफर की यह फिल्म क्रिसमस में रिलीज हो रही है।
यशराज फिल्म्स की रिकॉर् तोड़ फिल्म 'एक था टाईगर' की सीक्वल फिल्म 'टाईगर जिंदा है' इस साल दिसंबर में धमाका करने वाली है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म शूटिंग 15 मार्च से शुरु कर दी जाएगी।
[OUCH.. सलमान की 'टाईगर जिंदा है'.. इस एक्टर ने कर दी REJECT]
टाईगर जिंदा है अपनी पहली फिल्म कहीं ज्यादा बड़ी बनने वाली है। सलमान खान और कैटरीना कैफ ऑस्ट्रिया के टाइरोल में 15 मार्च की शूट शुरु करेंगे। यहां सबसे पहले एक गाना की शूटिंग की जाएगी। साथ ही कुछ एक एक्शन सीन्स भी फिल्माए जाएंगे।

यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा कि, जहां शूटिंग की जा रही है, वहां काफी ठंड होगी। लेकिन टॉयरोल काफी खूबसूरत जगह है, जिसे अभी तक बॉलीवुड में दिखाया नहीं गया है। लेकिन यहां शूटिंग करना एक चैलेंज है। हम बेहद खुश हैं कि सलमान और कैटरीना ने यहां शूट करने की बात मान ली.. क्योंकि कभी कभी यहां तापमान -20 डिग्री तक चला जाता है।
फिल्म की शूटिंग ज्यादातर विदेशी लोकेशन पर ही होगी। साथ ही फिल्म में सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि कैटरीना भी खतरनाक स्टंट्स करते दिखेंगी। बता दें, इस फिल्म के जरीए पहली बार परेश रावल यशराज फिल्म के साथ जुड़े हैं।
यहां जानें फिल्म 'टाईगर जिंदा है' से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications