आप भी बन सकते हैं सलमान और करीना के बॉडीगार्ड

देश का बड़ा नेता हो, मंत्री हो या कोई बड़ी सेललिब्रिटी उनका खुद का एक बॉडीगार्ड या सिक्योरिटी गार्ड जरूर होता है। जो हर कदम पर उनके साथ उनकी रक्षा के करने के लिए उनके साथ ही होता है।
कुछ इसी तरह फिल्म बॉडीगार्ड में भी सल मान करीना के बॉडीगार्ड बने हैं जो हर कदम पर उनके साथ ही रहता है। अब जब आने वाली ईद पर सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' रिलीज होने वाली है। तो ऐसे में फिल्म को प्रमोट करने और फिल्म का सबजेक्ट लोगों तक पहुंचाने के लिए करीना और सलमान अब देश के हर राज्य में जाएंगे और आप लोगों से ममिलेंगे। इतना ही नहीं आपको सलमान और करीना के बॉडीगार्ड बनने का मौका दिया जाएगा और आपको पूरे दिन सलमान और करीना के साथ साये की तरह रहना होगा।
सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड ईद और गणेशोत्सव पर 31 अगस्त को रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है। हम आपको बता दे की सलमान हमेशा इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि उनकी फिल्म ईद के आसपास ही रिलीज हो। ताकि सलमान के फैन्स को डबल खुशियां मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications











