'आया रे आया बॉडीगार्ड' सलमान और करीना हैं आपके शहर में!

Salman-kareena
आजकल बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेस अपनी फिल्म को हीट कराने के लिए कई तरह के पैतरे अपनाते हैं। जितना बजट फिल्म को बनाने के लिए फिक्स किया जाता है उससे कहीं ज्यादा बजट तो फिल्म के प्रमोशन के लिए रखा जाता है।

ऐसे ही सलमान खान और करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड के लिए कुछ खास ही प्लानिंग की है। फिल्म का काम जब चल रहा था तब सलमान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ काफी समय बिताया और उससे काफी कुछ सिखा, और शायद फिल्म को हीट कराने के मकसद से ही वो अपने बॉडीगार्ड के साथ कई फोटोशेसन भी करवाए।

अब जब सलमान ने अपने बॉडीगार्ड के साथ इतना समय बिताया तो बेबो ने सलमान से कुछ अलग करने की ठानी, करीना ने बॉलीवुड के सारे एक्टर और एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड के साथ समय बिताया।

ये बात उस समय की है जब फिल्म की शूटींग का काम चल रहा था। लेकिन जब फिल्म प्रमोशन का समय आया तो सलमान और करीना दोनो ही अपने फिल्म को प्रमोट करने के लिए जी जान से जुट गये और इसके लिए टीवी सिरियल्स का भी सहारा लिया गया। जहां सलमान कलर्स के न आना इस देश मेरी लाड़ो में अम्मा जी के बॉडीगार्ड बने वही ज़ी टीवी के मिसेज कौशिक की पांच बहुओं में भी वो नज़र आएंगे। सलमान के ही नख्शे कदम पर अब करीना भी चल रहीं हैं वो ज़ी के ही एक कार्यक्रम पवित्र रिश्ता को अपने फिल्म प्रमोशन के लिए चुना।

इतना ही नहीं सलमान की इस फिल्म के प्रमोशन आज कल कई टीवी एड में भी दिखाए जा रहे हैं और तो और खुद सलमान भी लोगों से एसएसएस करने की अपील करते हुए दिखाई दे रहें हैं।

इतना ही नहीं सलमान और करीना फिल्म 'बॉडीगार्ड' के प्रोमोशन के लिए देशभर की यात्रा करेंगे और खुद के लिए अपना बॉडीगार्ड भी सिलेक्ट करेंगे। अपने लिए सुरक्षाकर्मी की खोज करेंगे और चुने हुए कुछ लोगों को सलमान या करीना के साथ एक दिन रहने का मौका मिलेगा।

खैर बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस को तो फिल्म हीट कराने के लिए कई पैतरें अपनाने पड़ते हैं। लेकिन इससे एक फायदा आम लोगों को यह होता है कि वो अपने फेवरेट स्टार्स से आसानी से मिल सकते हैं। तो देरी किस बात की है, हो जाइये तैयार सल्लू और बेबो से मिलने के लिए कहीं ऐसा तो नहीं कि इस वक्त ये सितारें आपके ही शहर में हों।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X