डॉली की डोली जाएगी किसके घर..बॉलीवुड भी जानने को बेकरार

सोनम कपूर, राजकुमार राव की फिल्म डॉली की डोली का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर देखकर दर्शकों में फिल्म देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। सोनम कपूर फिल्म में बेहद खूबसरत व बिंदास नज़र आ रही हैं वहीं राजकुमार राव हर बात की तरह इस बार भी अपने किरदार में एकदम फिट हैं। राजकुमार की एक बात सबसे अच्छी है कि वो जिस भी किरदार को निभाते हैं उसे देखकर यही लगता है कि जैसे ये किरदार उन्हीं के लिए लिखा गया हो। किसी औऱ को उस किरदार में सोचा भी नहीं जा सकता।

Dolly Ki Doli

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि डॉली यानी सोनम कपूर शादी के झांसे में लड़कों को फंसाकर उसे लूट लेती है। राजकुमार राव भी डॉली के झांसे में आकर अपना सबकुछ गंवा बैठते हैं। और फिर शुरु होती है डॉली की तलाश। ट्रेलर इतना मजेदार है कि दर्शकों को ये तो यकीन हो गया है कि फिल्म में बेहतरीन होने वाली है। सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रटीज भी डॉली की डोली किसके घर जाएगी ये जानने को बेताब हो उठे हैं।

हुमा कुरैशी ने ट्वीट किया डॉली की डोली देखने में बेहद मजेदार लग रही है। अरबाज खान, सोनम कपूर और राजकुमार राव को ढेर सारी शुभकामनाएं।

दिया मिर्जा ने लिखा डॉली की डोली फिल्म का ट्रेलर मुझे बेहद पसंद आया। मजेदार मजेदार और मजेदार

सुनिधी चौहान ने ट्वीट किया डॉली की डोली का ट्रेलर बेहतरीन है। मजा आ गया देखकर।

करन जौहर ने लिखा अरबाज खान की फिल्म डॉली की डोली का प्रोमो बेहतरीन है।

अर्जुन कपूर ने अपनी बहन सोनम कपूर की तारीफ करते हुए लिखा डोली किसकी ये जानने के लिए 23 जनवरी तक का करिये इंतजार लेकिन मेरी बहन ने बेहतरीन अभिनय किया है। जनवरी बेहतरीन होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X