सलमान के साथ रियल लाइफ रोमांस करना चाहती हैं डेजी शाह!

सलमान खान रियल लाइफ में बहुत ही रोमांटिक इंसान हैं ऐसा कहना है सलमान की आने वाली फिल्म जय हो की एक्ट्रेस डेजी शाह का। डेजी शाह ने वनइंडिया की रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि सलमान खान एक बहुत ही भावुक इँसान हैं और जो लोग भावुक होते हैं वो रोमांटिक भी होते हैं। डेजी ने सलमान खान के साथ काम करने के एक्सपीरिंयस को बहुत ही बेहतरीन बताते हुए कहा कि सलमान खान के साथ काम करना बिल्कुल फैमिली के साथ काम करने जैसा था। सलमान खान जितने केयरिंग हैं और जितने प्यार से वो सबसे काम करवाते हैं वैसे बहुत ही कम लोग होते हैं। इंडस्ट्री में सलमान खान जैसा और कोई नहीं है। डेजी ने कहा कि सलमान खान के साथ रील लाइफ में रोमांस करना बहुत ही खूबसूरत था।

सलमान खान के रोमांटिक व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान खान सेट पर बहुत केयरिंग होते हैं। डेजी ने कहा वो बहुत पहले से ही सलमान खान को जानती थीं और उनके परिवार की सदस्य जैसी ही थीं। लेकिन जब पहले सलमान खान ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था तब उन्होंने उस फिल्म की शूटिगं शुरु भी की लेकिन बीच में छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के पीछे डेजी ने वजह बताई कि उस फिल्म में सलमान खान के साथ उनका कोई रोमांटिक सीन नहीं था। लेकिन जय हो फिल्म में डेजी और सलमान के बहुत सारे रोमांटिक सीन्स हैं। इसलिए उन्होंने ये फिल्म करने के लिए हां कर दी।

रियल लाइफ में सलमान का रोमांस कैसा है इस बारे में पूछने पर डेजी पहले तो हंसने लगीं और फिर उन्होंने कहा कि अभी तक तो सिर्फ रील लाइफ में ही सलमा खान का रोमांस देखा है और वो बेहतरीन था। लेकिन रियल लाइफ में अभी तक ये एक्सपीरियंस नहीं किया है। जब ये एक्सपीरिंयस करुंगी तो जरुर आपको बताउंगी। खैर डेजी शाह ने कम से कम रील लाइफ में तो सलमान खान के साथ रोमांस करके अपना सपना पूरा कर ही लिया। अब देखना है कि आगे क्या सलमान की बाकी हिरोइनों की तरह डेजी का नाम भी सलमान की गर्लफ्रैंड्स की लिस्ट में जुड़ता है या फिर ये सिर्फ दोस्ती ही रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X