सलमान के नाम से फैंस को मिलती है किक, बिकती हैं फिल्में- रानी मुखर्जी

बॉलीवुड में हर किसी को पता है कि सलमान खान ही आज के समय के ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्में उनके नाम से बिकती हैं। शाहरुख और आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं लेकिन सलमान खान का नाम सबसे पहले लोगों की जुबां पर आता है। बॉलीवुड की मर्दानी यानी रानी मुखर्जी का भी यही मानना है कि सलमान खान ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्में उनके नाम की बदौलत बिकती हैं। लेकिन कहीं ना कहीं रानी का ये भी कहना है कि नाम तो ठीक है लेकिन फिल्म की विषयवस्तु और फिल्म की कहानी अगर अच्छी नहीं है तो सलमान हों या शाहरुख फिल्में पिटती भी हैं।

फिल्म की कहानी बेहतर नहीं है तो शाहरुख हों या सलमान फिल्म पिटेगी- रानी

हाल ही में वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी से हमने पूछा कि बॉलीवुड में बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी फिल्में उनके नाम पर बिकती हैं। आज इतने सालों बाद भी आप क्या खुद को उस लिस्ट में पाती हैं। इसपर रानी का जवाब था- मुझे लगता है कि आज के समय में सिर्फ सलमान ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ उनके नाम पर बिकती हैं। हालांकि अगर फिल्म की विषयवस्तु अगर अच्छी हुई तो फिल्में बहुत अच्छी कमाई करती हैं लेकिन अगर कहानी ढंग की ना भी हुईं तो मुनाफा तो कमा ही लेती हैं।

रानी ने आगे कहा- लोग मेरे फैंस आज भी इसलिए हैं क्योंकि मैंने अभी तक अधिकतर ऐसी फिल्में की हैं जिनका विषय और जिनकी कहानी बेहतर थी। जिन भी फिल्मों की कहानी, कंटेंट अच्छा नहीं था वो पिटी भी हैं। तो आज के समय में मैं ये कह सकती हूं कि फिल्में स्टार्स के नाम पर नहीं बिकतीं बल्कि अगर फिल्मे में कुछ बात है, और ट्रेलर और फिल्म के प्रोमो उस खास बात को प्रस्तुत कर देते है तो ही दर्शक फिल्में देखने सिनेमाहॉल तक जाते हैं।

कुल मिलाकर रानी मुखर्जी का ये मानना है कि मर्दानी फिल्म एक बहुत ही खास फिल्म है और फिल्म के ट्रेलर व प्रोमो को इतना बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है क्योंकि फिल्म की कहानी और फिल्म की विषयवस्तु से लोग कनेक्ट कर पा रहे हैं। ये आज की कहानी है। तो जब फिल्म का कंटेंट बेहतरीन है तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिलेगी ही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X