फटा पोस्टर..के लिए शाहरूख, सलमान और अक्षय से प्रेरणा ली
मुंबई। एक अदद हिट फिल्म का इंतजार कर रहे अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की रिलीज के इंतजार में हैं। फिल्म में शाहिद की भूमिका के बारे में निर्माता रमेश तौरानी ने कहा कि फिल्म में शाहिद ने सलमान खान से प्रेरणा ली है। उनके रोल में अक्षय कुमार और शाहरूख की भी झलक मिलती है। शाहिद ने इस फिल्म में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है।
रमेश तौरानी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद शाहिद ने उनसे दो महीने का वक्त मांगा। इस दौरान उन्होने अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम किया। शाहिद ने अपने काम को बखूबी अंजाम देने के लिए सलमान की सुपर हिट फिल्में वांटेड, दबंग और दबंग टू भी देखी।
'फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद के अलावा इलेना डिक्रूज और पद्मिनी कोल्हापुरी की मुख्य भूमिका है। फिल्म में रॉकस्टार नर्गिस फाखरी ने एक आईटम सांग किया है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।
शाहिद ने अपने करिअर में विवाह, जब वी मेट जैसी हिट फिल्में की हैं लेकिन उन्हें अन्य अभिनेताओं की तरह सफलता नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications