सलमान मेरे लिए भगवान हैं: हिमेश

उन्होंने हमेशा ही मेरी मदद की है मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। कुछ समय पहले अपने और सलमान के बीच हुई नोक झोंक को भुलाकर हिमेश ने कहा कि मेरे पास सलमान की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं। सलमान और उनके परिवार ने मेरे एक दशक के लम्बे करियर में हर पड़ाव पर मेरा साथ दिया है।
मेरी पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' खान परिवार की ही देन थी। बॉडीगार्ड भी मेरे लिए पुरस्कार लेकर आई है। कहीं न कहीं सलमान भाई मेरी सफलता का कारण हैं। संगीतकार और गायक के तौर पर सफल हो चुके हिमेश ने फिल्म 'आप का सुरूर', 'कर्ज', 'कजरारे', 'दमादम' जैसी फिल्मों में काम भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











