आमिर और शाहरुख से बेहतर अभिनेता है सलमान खान, कैटरीना कैफ ने दिया बेबाक जवाब
कैटरीना कैफ और सलमान खान एक ऐसी जोड़ी जो कि हमेशा ही चर्चा में रहती है। ये दोनो सात हो तो इनको लेकर खबरें आती है और अगर दूर चले जाएं तो भी सुर्खियां बनती है। कैटरीना कैफ के करियर को सवांरने में अगर सबसे बड़ी किसी का योगदान रहा है तो बेशक वो सलमान खान है। हाल ही में कैटरीना कैफ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थी और उन्होने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद शाहरुख खान और आमिर खान का दिल शायद टूट जाएगा। बता दें कि कैटरीना ने कहा कि सलमान खान दोनो खानों से बेहतर अभिनेता है।
गौरतलब है कि करण जौहर ने एक सवाल पूछा था कि तीनो खानों में सबसे बेहतर अभिनेता कौन है..कैट ने बिना वक्त गवाएं ही सलमान खान का नाम ले लिया।

कैटरीना कैफ ने कई बार सलमान खान का साथ छोड़ा लेकिन सलमान खान ने हर बार उनको माफ कर दिया और फिर से किसी ना किसी बड़़े प्रोजेक्ट के लिए मौका दिया है।
एक वक्त था जब कैटरीना कैफ अपना करियर बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रही थी और उनको तब सलमान खान का साथ मिला था।
सलमान खान और कैटरीना कैफ इस समय फिल्म भारत को लेकर चर्चा मे चल रहे है और अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। सलमान खान इसके अलावा बिग बॉस 12 में भी काफी ज्यादा बिजी है।
गौरतलब है कि भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में उनके फिल्म छोड़कर जाने के बाद कैटरीना कैफ को इसमें कास्ट किया गया है।
इस फिल्म के अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और आखिरी पर सलमान कैटरीना फिल्म टाइगर जिंदा है में दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications
